राष्ट्रपति तीन दिवसीय बिहार दौरे के दौरान राज्य का चौथा कृषि रोडमैप 2023-28 करेंगी लांच | The Voice TV

Quote :

" जो स्वयं पर विजय पा लेता है, उसे संसार पराजित नहीं कर सकता।"

National

राष्ट्रपति तीन दिवसीय बिहार दौरे के दौरान राज्य का चौथा कृषि रोडमैप 2023-28 करेंगी लांच

Date : 17-Oct-2023

 पटना, 17 अक्टूबर । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 18 से 20 अक्टूबर के मध्य बिहार में तीन दिवसीय दौरे के दौरान पहले दिन पटना में राज्य का चौथा कृषि रोडमैप 2023-28 लांच करेंगी। यह कार्यक्रम पटना के बापू सभागार में होगा। बापू सभागार में 2000 किसान व 900 जीविका दीदी समेत 5000 लोग शामिल होंगे। राष्ट्रपति के पटना आगमन की तैयारी पूरी कर ली गई है। राष्ट्रपति बनने के बाद उनका यह पहला बिहार दौरा है।

जेपी गोलंबर से बापू सभागार तक कृषि प्रगति से संबंधित जानकारी प्रदर्शित की जाएगी। इसी दिन राष्ट्रपति पटना साहिब तख्त श्रीहरमंदिर में मत्था टेकने भी जाएंगी। इसके बाद 19 अक्टूबर को राष्ट्रपति मोतिहारी में महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी। इसी दिन शाम को पटना एम्स के दीक्षांत समारोह में भी वे हिस्सा लेंगी। तीसरे दिन 20 अक्टूबर को राष्ट्रपति पटना से गया जाएंगी। यहां वे दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इसके बाद गया से ही राष्ट्रपति दिल्ली के लिए विशेष विमान से रवाना होंगी।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement