राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज से बिहार की तीन दिवसीय यात्रा पर | The Voice TV

Quote :

" जो स्वयं पर विजय पा लेता है, उसे संसार पराजित नहीं कर सकता।"

National

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज से बिहार की तीन दिवसीय यात्रा पर

Date : 18-Oct-2023

 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज बिहार की तीन दिन की यात्रा पर जा रही हैं। वे पटना में बिहार के चौथे ‘कृषि रोड मैपः 2023-2028’ की शुरुआत करेंगी तथा तीन संस्‍थानों के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

 

राष्‍ट्रपति आज दोपहर पटना में एक कार्यक्रम में बिहार कृषि रोड मैप की शुरुआत करेंगी। इस रोड मैप में राज्य में अगले पांच वर्षों में कृषि के विकास की कार्य-योजना बनाई गई है। इस कार्य-योजना में कृषि तथा ग्‍यारह अन्य संबंधित विभागों को शामिल किया गया है।

 

कृषि रोडमैप कार्यक्रम में 1800 से अधिक किसान और जीविका-दीदी स्वयं सहायता समूह के 700 सदस्य हिस्सा लेंगे। बाद में राष्‍ट्रपति पटना शहर में गुरु गोविंद सिंह के जन्‍म स्थल तख्त श्री हरमिंदर साहिब जाकर अरदास करेंगीं।

मालूम हो कि राष्ट्रपति कल बृहस्पतिवार को मोतिहारी में महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इसके बाद अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, पटना के पहले दीक्षांत समारोह को भी संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति मुर्मु दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए गया भी जाएंगी।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement