वरिष्ठ पत्रकार अशोक टंडन की पुस्तक का केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने किया विमोचन | The Voice TV

Quote :

" जो स्वयं पर विजय पा लेता है, उसे संसार पराजित नहीं कर सकता।"

National

वरिष्ठ पत्रकार अशोक टंडन की पुस्तक का केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने किया विमोचन

Date : 18-Oct-2023

 नई दिल्ली, 18 अक्टूबर । वरिष्ठ पत्रकार अशोक टंडन की पुस्तक ''द रिवर्स स्विंग: कॉलोनियलिज़्म टू कोऑपरेशन'' का बुधवार को केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने विमोचन किया।

यह कार्यक्रम तीस जनवरी मार्ग पर स्थित गांधी स्मृति के सभागार में आयोजित किया गया। पुस्तक को प्रभात प्रकाशन ने छापा है। विमोचन कार्यक्रम के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय गोयल और विजय जौली सहित अनेक वरिष्ठ पत्रकार और साहित्यकार मौजूद रहे।

पुस्तक विमोचन कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि यह पुस्तक देश -विदेश के कई मुद्दों पर प्रकाश डालती है। खास कर भारत और यूके के बनते बिगड़ते संबंधों के साथ भारत की विकास यात्रा को रेखांकित करती है।

पुरी ने कहा कि टंडन ने पुस्तक का पहला अध्याय महात्मा गांधी को समर्पित किया है। इस अध्याय में गांधीजी के बारे में अंग्रेज क्या सोचते थे और वह किस नजरिये से गांधीजी को देखते थे, जैसे मुद्दों को तथ्यों के साथ पेश किया गया है।

उल्लेखनीय है कि कार्यक्रम के दौरान पुस्तक को लेकर एक परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस दौरान पुस्तक के लेखक अशोक टंडन ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी से संबंधित कई अनुभवों को साझा किया। टंडन अटल विहारी वाजपेयी के मीडिया सलाहकार रहे हैं। वह लंबे समय तक लंदन में पीटीआई के संवाददाता के रूप में कार्य कर चुके हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement