दशहरा की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति ने दी शुभकामनाएं | The Voice TV

Quote :

" जो स्वयं पर विजय पा लेता है, उसे संसार पराजित नहीं कर सकता।"

National

दशहरा की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति ने दी शुभकामनाएं

Date : 23-Oct-2023

 नई दिल्ली, 23 अक्टूबर राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति ने देश-विदेश में रहने वाले भारतीयों को दशहरा की शुभकामनाएं दी है। राष्ट्रपति ने कहा कि इस दिन हमें देश की समृद्धि और सभी लोगों, विशेषकर वंचितों के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए। उप राष्ट्रपति ने कामना की है कि यह त्योहार सभी के लिए शांति, समृद्धि तथा सौहार्द लाए।



राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा है कि दशहरा (विजयादशमी) हमें बुराई के प्रतीक अहंकार और नकारात्मकता से दूर रहने की सीख देता है। साथ ही हमें एकता और प्रेम की भावना से जीने की शिक्षा देता है। यह बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। पूर्वी और दक्षिणी राज्यों में यह पर्व महिषासुर राक्षस पर देवी दुर्गा की जीत के रूप में मनाया जाता है जबकि उत्तरी और पश्चिमी राज्य इस दिन भगवान राम की रावण पर जीत की खुशी मनाते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान राम के आदर्श हमें जीवन की कठिनतम परीक्षाओं और प्रतिकूल स्थितियों का सामना करते हुए भी धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।

उप राष्ट्रपति ने कहा कि दशहरा का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत। अनैतिकता पर नैतिकता की जीत का प्रतीक है। यह न्याय परायणता में हमारे विश्वास को मजबूत करने एवं सत्य, करुणा और साहस जैसे गुणों को अपनाने और संजोने का एक अवसर है। उन्होंने कामना व्यक्त की है कि यह त्योहार सभी के लिए शांति, समृद्धि तथा सौहार्द लाए।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement