हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू इलाज के लिए एम्स दिल्ली रवाना | The Voice TV

Quote :

" जो स्वयं पर विजय पा लेता है, उसे संसार पराजित नहीं कर सकता।"

National

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू इलाज के लिए एम्स दिल्ली रवाना

Date : 27-Oct-2023

 हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का इलाज दिल्ली के एम्स में होगा। पेट में संक्रमण के चलते मुख्यमंत्री शिमला के आईजीएमसी में भर्ती थे। डॉक्टरों की सलाह पर मुख्यमंत्री शुक्रवारसुबह 10 बजे हेलीकॉप्टर से दिल्ली के लिए रवाना हुए।

आधिकारियों के मुताबिक मुख्यमंत्री का स्वास्थ्य ठीक है, लेकिन उनका उपचार एम्स में बेहतर हो सकता है। इसलिए वह दिल्ली एम्स के लिए रवाना हुए। बुधवार देररात मुख्यमंत्री के पेट में दर्द उठा था। इसके बाद उन्हें आईजीएमसी लाया गया। आईजीएमसी प्रशासन ने उनके स्वास्थ्य पर नजर रखने के लिए छह डॉक्टरों की एक टीम गठित की थी।

कुछ माह पहले भी मुख्यमंत्री की तबीयत बिगड़ी थी। जून माह में मुख्यमंत्री ने मोहाली के एक निजी अस्पताल में इलाज करवाया था। इसके बाद वह पूरी तरह स्वस्थ थे और पूरे प्रदेश का दौरा कर रहे थे। हाल ही में मुख्यमंत्री ने कुल्लू, मंडी और बिलासपुर जिलों का दौरा कर वहां के आपदा प्रभावितों को राहत राशि वितरित की।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement