पीओके भारत का, पाकिस्तान दखल देना बंद करेः इन्द्रेश कुमार | The Voice TV

Quote :

" जो स्वयं पर विजय पा लेता है, उसे संसार पराजित नहीं कर सकता।"

National

पीओके भारत का, पाकिस्तान दखल देना बंद करेः इन्द्रेश कुमार

Date : 28-Oct-2023

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सदस्य और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संरक्षक प्रचारक इन्द्रेश कुमार ने कहा है कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) भारत का है। पाकिस्तान वहां जबरिया दखल देता है। उसे पीओके में दखल नहीं देना चाहिए।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंचे इन्द्रेश कुमार ने मीडिया से बातचीत में एक सवाल के जवाब में यह मत व्यक्त किया। उन्होंने कहा भारत और पाकिस्तान के बंटवारे के वक्त पीओके का भू-भाग भारत का हिस्सा था। तत्कालीन सरकार की गलती से पीओके के भू-भाग पर पाकिस्तान का कब्जा हो गया। 1947 में पाकिस्तान ने उस पर कब्जा कर लिया। हम भारतीय आज भी पीओके के नागरिक को अपना मानते हैं। पीओके के सभी नागरिक भारतीय हैं।

उल्लेखनीय है कि मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इन्द्रेश कुमार आजकल देश में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के लिए तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं। वो इसी यात्रा के संबंध में लखनऊ आए थे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement