भाजपा को वैचारिक चुनौती देने का सामर्थ्य सिर्फ कांग्रेस के पास : राहुल गांधी | The Voice TV

Quote :

"जिन्दगी के लक्ष्य में प्राप्ती करते समय सिर्फ 2 सोच रखनी चाहिए, अगर रास्ता मिल गया तो ठीक, नहीं तो रास्ता में खुद बना लूँगा।"

National

भाजपा को वैचारिक चुनौती देने का सामर्थ्य सिर्फ कांग्रेस के पास : राहुल गांधी

Date : 31-Dec-2022

नई दिल्ली/भोपाल, 31 दिसबर (हि.स.)। कांग्रेस पार्टी की संभावना और अगले आम चुनाव के मद्देनजर राहुल गांधी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराने के लिए एक राष्ट्रीय स्तर पर वैचारिक चुनौती रखनी होगी और वह सामर्थ्य अभी सिर्फ कांग्रेस के पास है। ऐसे में सभी विपक्षी दलों को इस मुद्दे पर विचार करना चाहिए।
अपनी भारत जोड़ा यात्रा के दौरान दिल्ली पहुंचने के सातवें दिन कांग्रेस मुख्यालय में शनिवार को संवाददाता सम्मेलन में सांसद राहुल गांधी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि भाजपा को हराने के लिए एक राष्ट्रीय स्तर की विचारधारा होनी चाहिए, जो अभी सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही दे सकती है। ऐसी परिस्थिति में विपक्षी दलों को इस मुद्दे पर विचार करना चाहिए।
पत्रकारों से मुखातिब होते हुए राहुल गांधी ने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी का देश में महत्व है, लेकिन उनके विचार को देश के दूसरे राज्यों में स्वीकार नहीं किया जाएगा। जबकि भाजपा को रोकने के लिए एक राष्ट्रीय विचारधारा की जरूरत है, जो कांग्रेस ही देश सकती है।
राहुल गांधी ने भाजपा नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि भाजपा के साथ कांग्रेस की एक वैचारिक लड़ाई है। कांग्रेस इस लड़ाई को जीतेगी, क्योंकि कांग्रेस देश को जोड़ने की राजनीति करती है। देश में बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार चरम पर है। अर्थव्यवस्था लगातार गिर रही है। भाजपा सरकार की नीतियों से लोग परेशान हैं।
वहीं एक सवाल के जवाब में राहुल गांधी ने दावा किया कि मध्य प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी सत्ता में होगी। उन्होंने कहा, “मैं आपको एक बात लिखकर देता हूं कि मध्य प्रदेश चुनाव में कांग्रेस क्लीन स्वीप करने जा रही है। भाजपा कहीं नजर नहीं आएगी। आपको इसकी गारंटी दे सकता हूं।” राहुल ने आगे कहा कि मध्य प्रदेश में तूफान आया हुआ है। भाजपा से पूरा प्रदेश गुस्से में है।
संवाददाता सम्मेलन में भाजपा की चुटकी लेते हुए राहुल गांधी ने कहा कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और संघ परिवार लगातार हमलावर हैं। लेकिन, मैं उनके हमलों से न तो परेशान हूं। न डरता हूं, बल्कि उनसे लगातार सीखता रहता हूं। भाजपा और आरएसएस इस समय गुरु की भूमिका में हैं।
आगे उन्होंने कहा कि मैं भारत जोड़ो यात्रा पर निकला हूं। मेरे दिल में किसी के लिए नफरत नहीं है। यह यात्रा नफरत के खिलाफ है। यह यात्रा एक नदी की तरह है। इसमें अनुभव है, संवेदना है। भारत को जोड़ने की भावना है। यह एक जीवंत यात्रा है। यात्रा से मैं बहुत कुछ सीख रहा हूं।
अपने संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने चीन को लेकर भारत सरकार की वर्तमान नीतियों पर सवाल उठाए और कहा कि केंद्र सरकार चीन को लेकर सच छुपा रही है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement