भोपालः भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत, 12 घायल | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

भोपालः भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत, 12 घायल

Date : 15-Jan-2026

 भोपाल, 15 जनवरी । मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बैरसिया इलाके में बुधवार रात ट्रैक्टर-ट्राली और लोडिंग वाहन की टक्कर होने से 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 12 लाेग घायल हुए हैं। सभी मृतक और घायल विदिशा जिले के सिरोंज के रहने वाले हैं और मकर संक्रांति मनाने होशंगाबाद जा रहे थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी अनुसार हादसा बैरसिया थाना इलाके में बुधवार रात करीब साढ़े 9 बजे हुआ। बैरसिया थाना टीआई वीरेंद्र सेन ने बताया कि विदिशा जिले के सिरोंज से एक ही परिवार के 15 लोग लोडिंग वाहन में थे। सभी लाेग संक्रांति स्नान के लिए नर्मदापुरम जा रहा था। जैसे ही उनका वाहन बैरसिया थाना इलाके में शासकीय सांदीपनि ठाकुर लाल सिंह स्कूल के पास पहुंचा, सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर हो गई। इसमें लोडिंग वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उसमें सवार कई लोग अंदर ही फंस गए। हादसा इतना भयानक था कि 5 लोगों ने मौके पर दम तोड़ दिया। 12 लाेग घायल हुए हैं। जिसमें से ट्रैक्टर सवार 3 लोग भी शामिल हैं। सभी घायलों को बैरसिया शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही बैरसिया एसडीएम आशुतोष शर्मा, एएसपी नीरज चौरसिया और बैरसिया टीआई वीरेंद्र सेन समेत विधायक विष्णु खत्री देर रात अस्पताल पहुंचे। एसडीएम शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे की वजह माना जा रहा है। हालांकि, वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement