सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत दिल्लीवासी करेंगे सोमनाथ यात्रा | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत दिल्लीवासी करेंगे सोमनाथ यात्रा

Date : 27-Apr-2026

 नई दिल्ली, 27 अप्रैल । दिल्ली सरकार ने दिल्ली के लोगों के लिए “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व, सोमनाथ यात्रा” कराने का निर्णय लिया है। इस पहल के तहत 30 अप्रैल को सफदरजंग रेलवे स्टेशन से सोमनाथ धाम के लिए करीब 1300 श्रद्धालु रवाना होंगे।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को दिल्ली सचिवालय में पत्रकारों को बताया कि राज्य सरकार यहां के निवासियों के लिए “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व, सोमनाथ यात्रा” का आयोजन कर रही है। यह पावन पहल सोमनाथ स्वाभिमान पर्व 1000 वर्षों की अखंड आस्था को समर्पित है। यह यात्रा केवल दर्शन की यात्रा नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, भारतीय परंपरा और अपनी आध्यात्मिक जड़ों से जुड़ने का पावन अवसर है। सोमनाथ की कृपा से सनातन मूल्यों का प्रकाश बढ़े, संस्कृति समृद्ध हो तथा जनसेवा का भाव सुदृढ़ हो, यही हमारी प्रार्थना और प्रतिबद्धता है।

उन्होंने बताया कि सफदरजंग रेलवे स्टेशन से चलने वाली ट्रेन अगले दिन प्रातः सोमनाथ पहुंचेगी। एक से तीन मई को श्रद्धालु बाबा सोमनाथ के दर्शन करेंगे तथा आसपास स्थित अन्य पावन मंदिरों के भी दर्शन करेंगे। श्रद्धालुओं के ठहरने, भोजन, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था गुजरात सरकार कराएगी।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement