अरब सागर के ऊपर बना चक्रवाती तूफान बिपरजॉय उत्तर की ओर बढ़ रहा है। अगले 24 घंटे में इसके भीषण चक्रवात में बदलने की आशांका | The Voice TV

Quote :

"मेहनत का कोई विकल्प नहीं, बस मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहो।"

National

अरब सागर के ऊपर बना चक्रवाती तूफान बिपरजॉय उत्तर की ओर बढ़ रहा है। अगले 24 घंटे में इसके भीषण चक्रवात में बदलने की आशांका

Date : 07-Jun-2023

 क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केन्‍द्र ने मुंबई में बताया है कि पूर्व मध्‍य और दक्षिण पूर्व अरब सागर में बने गहरे दबाव के क्षेत्र के भीषण चक्रवाती तूफान बिपरजॉय में बदलने की आशंका है। मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र में मछली पकड़ने के लिए जाते समय सतर्क रहने की सलाह दी है। चक्रवाती तूफान बिपरजॉय उत्तर की ओर बढ़ रहा है और इसके अगले 24 घंटों में और तेज होने की आशंका है। यह तूफान गोवा से लगभग 910 किलोमीटर और मुंबई से एक हजार तीस किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में, पोरबंदर से एक हजार एक सौ दस किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में और कराची से एक हजार चार सौ दस किलोमीटर दक्षिण में स्थित है। तूफान बिपरजॉय के उत्तर केरल-कर्नाटक-गोवा के तटों के पास 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पहुंचने की आशंका है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement