राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर सशस्त्र बलों तथा केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के कर्मियों के लिए 76 वीरता पुरस्कार प्रदान करने की स्वीकृति दी है। इनमें चार कीर्ति चक्र हैं, जो सभी मरणोपरांत दिये जायेंगे। 11 शौर्य चक्र, जिनमें 5 मरणोपरांत दिये जायेंगे। इसके अतिरिक्त 52 वीरता के लिए सेना पदक, 3 वीरता के लिए नौसेना पदक तथा 4 वीरता के लिए वायु सेना पदक शामिल हैं।
राष्ट्रपति ने सेना के लिए तीस मेंशन-इन-डिस्पैच की भी स्वीकृति दी है, इसमें विभिन्न सैन्य कार्रवाईयों में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए वायु सेना का एक कर्मी शामिल है। साथ ही सेना के एक कुत्ते मधु को मरणोपरांत ये सम्मान दिया जायेगा। राष्ट्रपति ने भारतीय तटरक्षक के कर्मियों को राष्ट्रपति का एक तटरक्षक पदक तथा पांच तट रक्षक पदक प्रदान करने की भी स्वीकृति दी है।
