मुख्यमंत्री ने मथुरा में हुए हादसे का लिया संज्ञान, पीड़ित परिवार को आर्थिक सहयोग के आदेश | The Voice TV

Quote :

"मेहनत का कोई विकल्प नहीं, बस मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहो।"

National

मुख्यमंत्री ने मथुरा में हुए हादसे का लिया संज्ञान, पीड़ित परिवार को आर्थिक सहयोग के आदेश

Date : 15-Aug-2023

 लखनऊ, 15 अगस्त (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद मथुरा में पुरानी बिल्डिंग गिरने से हुए हादसे का संज्ञान लिया है। इस हादसे में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाकर राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मृतकों के परिजनों को चार लाख रुपये तत्काल रूप से दिये जाने के आदेश दिए हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement