'तेजाब' के 34 साल पूरे, अनिल कपूर ने ताजा की यादें | The Voice TV

Quote :

"हिम्मत और मेहनत मिलकर हर असंभव को संभव बना देते हैं।"

Art & Music

'तेजाब' के 34 साल पूरे, अनिल कपूर ने ताजा की यादें

Date : 11-Nov-2022

 अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'तेजाब' ने आज अपनी रिलीज के 34 साल पूरे कर लिए हैं। फिल्म में माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म आज ही के दिन 11 नवंबर, 1988 को रिलीज हुई थी। इस मौके पर अनिल कपूर ने फिल्म की यादें ताजा करते हुए कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

फिल्म तेजाब फिल्म के कहानी एक ऐसे छात्र की थी जो भारतीय सेना में शामिल होने के सपना देखता है लेकिन दुर्भाग्यवश परिस्थितियां उसे अपराधी बना देती हैं। फिल्म में अनिल कपूर- महेश देशमुख और माधुरी दीक्षित- मोहिनी की भूमिका में थी। फिल्म में अनिल और माधुरी के अलावा अनुपम खेर,चंकी पांडे ,किरण कुमार अनु कपूर, मंदाकिनी भी अहम भूमिका में थे। फिल्म का निर्देशन एन चंद्रा ने किया था।

हिन्दुस्थान समाचार/सुरभि सिन्हा/कुसुम


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement