Quote :

नए दिन के साथ नई ताकत और नए विचार आते हैं - एलेनोर रोसवैल्ट

Art & Music

अभिनेत्री तबस्सुम को याद कर भावुक हुए महानायक अमिताभ बच्चन

Date : 21-Nov-2022

सदाबहार अभिनेत्री तबस्सुम अब हमारे बीच नहीं नहीं है। यह खबर जैसे ही सामने आई उनके तमाम चाहनेवालों को एक गहरा झटका लगा। सोशल मीडिया के जरिये उनके तमाम चाहने वाले उन्हें श्रद्धांजलि देने लगे। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सितारों ने भी तबस्सुम के निधन पर शोक व्यक्त किया। इन सितारों में एक नाम बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का भी है।

अमिताभ बच्चन ने तबस्सुम के निधन की खबर सामने आने के बाद उन्हें याद करते हुए एक भावुक नोट अपने ब्लॉग में लिखा है। अमिताभ बच्चन लिखते हैं-'दमदार तबस्सुम, अभिनेत्री, एंकर, टीवी होस्ट...ऑलराउंडर का निधन हो गया। यह समझ से परे है... आप केवल आंखों और मन के सामने उनकी उपस्थिति और जीवन के समय को याद करते हैं...फूल खिले हैं गुलशन-गुलशन...वे सभी एक-एक कर हमें छोड़कर जा रहे हैं... अमिताभ आगे लिखते हैं- वे एक तस्वीर की तरह उनके जहन में रहेंगी, लोग हमेशा समय की एक इमेज बने रहते हैं...और फिर वे चले जाते हैं...लेकिन जीवन जारी रहता है'।

तबस्सुम एक मशहूर अभिनेत्री, एंकर और टीवी होस्ट होने के साथ-साथ एक जिंदादिल इंसान भी थी। 18 नवंबर की शाम तबस्सुम का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था, वह 78 वर्ष की थीं। उनके बेटे होशांग ने मीडिया से बात करते हुए यह जानकारी दी। रिपोर्ट्स के अनुसार तबस्सुम की यह आखिरी इच्छा थी कि उनके निधन की खबर उनके अंतिम संस्कार होने के बाद सभी को मिले। इसी वजह से शनिवार की शाम तबस्सुम के निधन की खबर सामने आई और जिसने भी यह खबर सुनी उसकी आंखे नम हुए बिना नहीं रह पाई। तबस्सुम अपने अभिनय के साथ-साथ अपने खुशमिजाज, जिंदादिल, मिलनसार और सादगी भरे स्वभाव के कारण भी हर किसी के दिल में सदैव जीवित रहेंगी।

हिन्दुस्थान समाचार/सुरभि सिन्हा

 
 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement