ज़ी टीवी का नया शो 'वसुधा' 16 सितंबर से होगा शुरू | The Voice TV

Quote :

"जिन्दगी के लक्ष्य में प्राप्ती करते समय सिर्फ 2 सोच रखनी चाहिए, अगर रास्ता मिल गया तो ठीक, नहीं तो रास्ता में खुद बना लूँगा।"

Art & Music

ज़ी टीवी का नया शो 'वसुधा' 16 सितंबर से होगा शुरू

Date : 06-Sep-2024

 टेलीविजन पर नौशीन अली सरदार एक दबंग बॉस लेडी चंद्रिका सिंह चौहान के रोल में वापसी कर रही हैं, जबकि प्रिया ठाकुर एक मासूम जज़्बाती और प्यारी वसुधा सोलंकी के रूप में निभाने जा रही हैं अपना पहला लीड रोल। इस दिलचस्प कहानी में दो ऐसी औरतों का बड़ा अनोखा रिश्ता है, जिनकी दुनिया एक दूसरे से बिल्कुल अलग हैं। फिर दोनों के रास्ते आपस में टकराते हैं जिससे विचारों, आदतों और सामाजिक एवं आर्थिक पृष्ठभूमियों का भी टकराव होता है। यह भारतीय टेलीविजन की किसी भी कहानी से बिल्कुल अलग है। अरविंद बबल प्रोडक्शंस के निर्माण में बना धारावाहिक वसुधा आगामी 16 सितंबर से ज़ी टीवी पर शुरू होने जा रहा है और इसका प्रसारण हर सोमवार से शुक्रवार रात 10 बजे होगा।

इस शो में चंद्रिका सिंह चौहान के दमदार रोल में नौशीन अली सरदार एक ऐसी महिला का राेल करेंगी, जिनकी लोग बहुत इज्जत भी करते हैं और जिनसे डरते भी हैं। अपने दम पर अपना वजूद बनाने वालीं उदयपुर की चंद्रिका अपने खुद के बनाए सख्त नियमों के साथ अपने बिज़नेस का साम्राज्य चलाती हैं। दूसरी ओर, प्रिया ठाकुर, वसुधा के किरदार में अपना पहला लीड रोल निभाने जा रही हैं। वसुधा एक मासूम, बेपरवाह लड़की है जो शहरी ज़िंदगी की कठिनाइयों से अनजान है। एक विश्वास करने वाले दिल के साथ वो लोगों की अच्छाइयों में यकीन रखती है। और इसी यकीन के साथ वसुधा चंद्रिका को प्रभावित करने की कोशिश करती है जिससे वो अक्सर मुश्किल में पड़ जाती है। इधर अभिषेक शर्मा, देवांश सिंह चौहान का लीड रोल निभा रहे हैं जो चौहान परिवार का एक आदर्श बेटा है। उसमें अपने मां-बाप की कुछ सबसे अच्छी खूबियां हैं- अपने पिता की नेकदिली और अपनी मां का अनुशासन। वो अपनी मां की बहुत इज़्ज़त करता है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement