गुरुकुल महिला महाविद्यालय, रायपुर में YES+ कार्यशाला का समापन | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

गुरुकुल महिला महाविद्यालय, रायपुर में YES+ कार्यशाला का समापन

Date : 20-Apr-2026
16 अप्रैल से प्रारंभ हुई इस कार्यशाला में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह एवं सक्रिय भागीदारी के साथ विभिन्न सत्रों का लाभ उठाया।

समापन दिवस पर विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच एवं ऊर्जा का विशेष संचार देखने को मिला। कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों ने तनाव प्रबंधन, एकाग्रता, भावनात्मक संतुलन एवं प्रभावी संवाद कौशल जैसी महत्वपूर्ण जीवन कौशलों को सीखा। प्रशिक्षिका CS पूजा जिंदल ने व्यावहारिक एवं सरल तकनीकों के माध्यम से छात्रों को अपने दैनिक जीवन में इन गुणों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

अंतिम दिन प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि यह कार्यशाला उनके लिए अत्यंत उपयोगी एवं जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाली रही। कार्यक्रम में विभिन्न अभ्यास, ध्यान एवं समूह गतिविधियों ने विद्यार्थियों को आत्म-चिंतन और व्यक्तिगत विकास का अवसर प्रदान किया।

महाविद्यालय प्रबंधन ने इस सफल आयोजन के लिए आर्ट ऑफ लिविंग टीम एवं सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई।

कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण एवं विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ हुआ।

RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement