धमतरी, 20 अप्रैल । वाल्मीकि चौक जालमपुर में 19 अप्रैल को बालवीर संघर्ष दुर्गोत्सव समिति द्वारा मानस सेवा ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में सेवा और जागरूकता का अनोखा संगम देखने को मिला। शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया और जरूरतमंदों के लिए जीवनदान का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम की खास बात यह रही कि रक्तदान करने वाले रक्तवीरों को सड़क सुरक्षा अभियान के तहत हेलमेट भेंट किए गए। आयोजकों ने बताया कि रक्तदान के साथ-साथ सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहना भी उतना ही आवश्यक है। हेलमेट वितरण के जरिए युवाओं को सुरक्षित वाहन चलाने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद संजय डागोर, यशवंत पटेल, युवा नेता अविनाश मारोठे, राकेश मौर्य, खिलेश्वर साहू, कन्हैया सोनी, आशुतोष खरे, पप्पू निर्मलकर, पार्षद संजय देवांगन, शैलेन्द्र (दाउआ), रोहित देवांगन, सुनील देवांगन, मोनू वाल्मीकि, गोलू निषाद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
युवा नेता अविनाश मारोठे ने आज साेमवार काे समाचार विज्ञप्ति जारी कर कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद की जान बचा सकता है। उन्होंने युवाओं से नियमित रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर सजग रहना भी जरूरी है, इसलिए हेलमेट देकर सुरक्षित जीवन का संदेश दिया गया।
