सचिन तेंदुलकर से मिलने वालों की सूचि में दिव्यांग छात्र मड़डाराम शामिल | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

सचिन तेंदुलकर से मिलने वालों की सूचि में दिव्यांग छात्र मड़डाराम शामिल

Date : 20-Apr-2026

 दंतेवाड़ा, 20 अप्रैल । देश के महान क्रिकेट सचिन तेंदुलकर छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा प्रवास को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है। उनके चाहने वाले उनसे मिलने के लिए छिंदनार पहुंचेंगे, हालांकि सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त रखी गई है। मिलने वालों की सूची पहले से तैयार कर ली गई है और केवल चयनित लोगों को ही मुलाकात का मौका मिलेगा। इसी सूची में सक्षम स्कूल जवांगा में 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले दिव्यांग छात्र मड़डाराम का नाम भी शामिल है। उसके साथ दो अन्य दिव्यांग छात्र भी सचिन से मुलाकात करेंगे।

मड़डाराम इस खास मुलाकात को लेकर बेहद उत्साहित है। उसने सचिन से पूछने के लिए सवाल भी तैयार किए हैं। वह जानना चाहता है कि सचिन क्रिकेटर कैसे बने, उन्हें प्रेरणा कहां से मिली और दिव्यांग होने के बावजूद वह क्रिकेट में आगे कैसे बढ़ सकता है। मड़डाराम वही बच्चा है, जिसका क्रिकेट खेलते हुए वीडियो कुछ साल पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। साल 2020 में सचिन तेंदुलकर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा था कि यह उनके दिल को छू गया।

उन्होंने लोगों से भी इस प्रेरणादायक वीडियो को देखने की अपील की थी। वीडियो को हजारों लोगों ने पसंद किया और देशभर में मड़डाराम की चर्चा हुई। विकासखंड के बेंगलुर पंचायत निवासी मड़डाराम पोलियो से ग्रस्त है। पैरों का विकास ठीक से नहीं हो पाया, लेकिन उसने अपनी कमजोरी को कभी बाधा नहीं बनने दिया। वह स्कूल ग्राउंड में दोस्तों के साथ नियमित रूप से क्रिकेट खेलता है। उसके पिता डोमा राम किसान हैं और परिवार साधारण परिस्थितियों में जीवन यापन करता है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement