भारत से 100 रुपये से अधिक की खरीदारी पर कस्टम ड्यूटी मामले में वित्त मंत्री से सवाल-जवाब | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

International

भारत से 100 रुपये से अधिक की खरीदारी पर कस्टम ड्यूटी मामले में वित्त मंत्री से सवाल-जवाब

Date : 20-Apr-2026

 काठमांडू, 20 अप्रैल।भारतीय सीमा क्षेत्र से नेपाल में 100 रुपये से अधिक मूल्य का सामान लाने पर कस्टम लगाए जाने पर धरपकड़ का मुद्दा सरकार चला रही राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) की सचिवालय बैठक में उठाया गया है। इस बैठक में सरकार की इस नीति का विरोध करते हुए वित्त मंत्री से सवाल जवाब किया गया है।

पार्टी के सचिवालय सदस्य तथा सांसद दीपक बोहरा ने प्रश्न उठाते हुए कहा कि सीमा क्षेत्र के स्थानीय लोगों को भारत से 100 रुपये से अधिक का सामान लाने पर कस्टम देना पड़ता है, जबकि हवाई अड्डे पर विदेश से हजारों रुपये मूल्य की मदिरा लाने की अनुमति क्यों दी जाती है? उन्होंने यह सवाल वित्त मंत्री एवं पार्टी के उपाध्यक्ष स्वर्णिम वाग्ले से किया।

सांसद बोहरा ने वित्त मंत्री वाग्ले से इस विषय पर जवाब देने के साथ-साथ यह भी पूछा कि इस व्यवस्था को कैसे सहज बनाया जाएगा। बोहरा ने कहा कि सीमा क्षेत्र में 100 रुपये से अधिक का सामान भारत से घरेलू उपयोग के लिए लाने पर कस्टम लगाया जा रहा है और धरपकड़ की जा रही है, जबकि हवाई अड्डे पर हजारों रुपये की व्हिस्की सहित अन्य सामान लाने की छूट दी जा रही है। ऐसे में इसे कैसे संतुलित और सहज बनाया जाएगा?

भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के स्थानीय लोगों से 100 रुपये से अधिक मूल्य का सामान लाने पर सुरक्षाकर्मियों द्वारा सामान जब्त करने और कस्टम वसूली की जा रही है, जिसे लेकर देश के विभिन्न हिस्सों में सरकार की आलोचना हो रही है। सीमा क्षेत्र के स्थानीय निवासी और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता इस कदम का विरोध कर रहे हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement