बेटी आराध्या के साथ पेरिस फैशन वीक 2024 में नजर आईं ऐश्वर्या, प्रशंसकों का जीता दिल | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

Art & Music

बेटी आराध्या के साथ पेरिस फैशन वीक 2024 में नजर आईं ऐश्वर्या, प्रशंसकों का जीता दिल

Date : 24-Sep-2024

 मुंबई। ऐश्वर्या राय बच्चन की खूबसूरती और अभिनय के लाखों दीवाने हैं। अभिनेत्री के प्रशंसक उनकी एक झलक पाने को बेकरार रहते हैं। हाल ही में अभिनेत्री को उनकी बेटी आराध्या के साथ ‘पेरिस फैशन वीक 2024’ में में देखा गया। ऐश्वर्या और उनकी बेटी आराध्या का फैशन वीक से एक लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सामने आए वीडियो में ऐश्वर्या और उनकी बेटी आराध्या अपनी टीम के साथ सीढ़ियों से नीचे उतरती दिखाई दे रही हैं। इस दौरान दोनों मैचिंग ब्लैक आउटफिट में नजर आईं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement