सुपरस्टार रजनीकांत की तबीयत अचानक बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती | The Voice TV

Quote :

"जिन्दगी के लक्ष्य में प्राप्ती करते समय सिर्फ 2 सोच रखनी चाहिए, अगर रास्ता मिल गया तो ठीक, नहीं तो रास्ता में खुद बना लूँगा।"

Art & Music

सुपरस्टार रजनीकांत की तबीयत अचानक बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Date : 01-Oct-2024

 मुंबई, 01 अक्टूबर । सुपरस्टार रजनीकांत की हालत अचानक बिगड़ने पर उन्हें चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पेट दर्द की शिकायत के बाद रजनीकांत को सोमवार रात अस्पताल में भर्ती कराया गया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आधी रात को रजनीकांत ने पेट दर्द की शिकायत की। 73 साल के रजनीकांत की हालत अब स्थिर है और कुछ मेडिकल टेस्ट के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। रजनीकांत की पत्नी लता ने उनकी सेहत पर अपडेट दिया है। हालांकि उन्होंने ज्यादा जानकारी नहीं दी है। उन्होंने कहा कि फिलहाल सबकुछ ठीक है। रजनीकांत के अस्पताल में भर्ती होने की खबर के बाद बड़ी संख्या में उनके प्रशंसक सोशल मीडिया पर रजनीकांत के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement