अभिनेता विवेक ओबेरॉय का 'बिश्नोई' समुदाय की तारीफ वाला वीडियो वायरल | The Voice TV

Quote :

"जिन्दगी के लक्ष्य में प्राप्ती करते समय सिर्फ 2 सोच रखनी चाहिए, अगर रास्ता मिल गया तो ठीक, नहीं तो रास्ता में खुद बना लूँगा।"

Art & Music

अभिनेता विवेक ओबेरॉय का 'बिश्नोई' समुदाय की तारीफ वाला वीडियो वायरल

Date : 16-Oct-2024

 इस समय गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके गैंग ने देशभर में हड़कंप मचा रखा है। पहले सलमान ख़ान और उनके परिवार को धमकियां मिलीं, सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर गोली चलाई गईं। इसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली। अब दो दिन पहले सलमान खान के करीबी दोस्त व राजनेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसकी जिम्मेदारी भी बिश्नोई गैंग ने ली। बिश्नोई गिरोहों का खौफ बढ़ने के बीच अभिनेता विवेक ओबेरॉय का बिश्नोई समुदाय की तारीफ वाला पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

विवेक ओबेरॉय एक बार बिश्नोई समुदाय के एक कार्यक्रम में गए थे। वीडियो में वे कहते दिखते हैं, बिश्नोई समुदाय की संस्कृति बहुत खूबसूरत है। इसे पूरी दुनिया में फैलाना चाहिए। लोगों को इसके बारे में समझना चाहिए। इस समुदाय का प्यार ऐसा है कि एक बार मिल जाए तो छोड़ नहीं सकते। मैं राजस्थान में पला-बढ़ा हूं। मुझे राजस्थान की मिट्टी बहुत पसंद है। मैं दाल बाटी चूरमा खाकर बड़ा हुआ हूं। कई बिश्नोई मेरे सहपाठी रहे हैं। विवेकने कहा, इस समुदाय के लोगों को मेरा सलाम, जिन्होंने कई आंदोलनों में बलिदान दिया है। पेड़ों को बचाने के लिए इस समुदाय ने जो बलिदान दिया है, उससे बड़ा इस दुनिया में कोई बलिदान नहीं है। जब हमने अमृता देवी की कहानी सुनी, तो आंसू आ गए उनकी बेटी अमृता देवी के बलिदान को याद करते हुए मुझे लगता है कि इस पर एक फिल्म बननी चाहिए।

विवेक ने कहा, बिश्नोई समुदाय दुनिया का एकमात्र समुदाय है, जहां अगर कोई हिरण मर जाता है तो यहां की माताएं उसके बच्चे को अपने सीने से लगा लेती हैं और उसे बच्चे की तरह पालती हैं। यह प्यार है जाे दुनिया में कहीं और नहीं देखा जा सकता।

सलमान ख़ान वहीं विवेक ओबेरॉय से भी पुरानी दुश्मनी है। ऐश्वर्या राय के साथ विवेक की नजदीकियों से सलमान खान नाराज थे। चर्चा ये भी थी कि सलमान खान ने विवेक का करियर बर्बाद कर दिया। दोनों ने आज तक एक दूसरे से बात नहीं की है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement