मशहूर एक्टर किच्चा सुदीप की मां का निधन | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

Art & Music

मशहूर एक्टर किच्चा सुदीप की मां का निधन

Date : 20-Oct-2024

 साउथ सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता और बॉलीवुड में भी काम कर रहे किच्चा सुदीप की मां का निधन हो गया है। वह 83 वर्ष की थीं। उनकी मां का नाम सरोजा संजीव है। मां के निधन से एक्टर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। किच्चा की मां सरोजा कई सालों से बीमारी से जूझ रही थीं। आखिरकार आज सरोजा संजीव ने आखिरी सांस ली।

किच्चा की मां ने करवा चाैथ के दिन ली आखिरी सांस

रिपोर्ट के मुताबिक, किच्चा की मां ने करवा चौथ यानी 20 अक्टूबर को आखिरी सांस ली। उनका इलाज बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। मां की मौत से किच्चा और उसका पूरा परिवार गम में डूब गया है। सरोजा पिछले कई महीनों से शारीरिक बीमारियों से जूझ रही थीं। वह हमेशा डॉक्टर की निगरानी में रहती थीं। किच्चा के प्रशंसक सोशल मीडिया पर उनकी मां को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

आज शाम हाेगा अंतिम संस्कार -

किच्चा सुदीप की मां का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए आज बेंगलुरु के जेपी नगर स्थित एक्टर के घर लाया जाएगा। किच्चा के करीबी दोस्त, रिश्तेदार और मनोरंजन जगत किच्चा की मां को अंतिम श्रद्धांजलि देंगे। बाद में शाम करीब 5 बजे विल्सन गार्डन में सरोजा संजीव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। यह किच्चा और उसके परिवार के लिए एक दुखद घटना है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement