मलाइका अरोड़ा के बर्थडे पर अर्जुन कपूर ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट | The Voice TV

Quote :

"जिन्दगी के लक्ष्य में प्राप्ती करते समय सिर्फ 2 सोच रखनी चाहिए, अगर रास्ता मिल गया तो ठीक, नहीं तो रास्ता में खुद बना लूँगा।"

Art & Music

मलाइका अरोड़ा के बर्थडे पर अर्जुन कपूर ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट

Date : 25-Oct-2024

बॉलीवुड की आइटम गर्ल के नाम से मशहूर मलाइका अरोड़ा एक लोकप्रिय अभिनेत्री हैं। वह कई गानों में अपना जलवा दिखा चुकी हैं। 50 की उम्र में पहुंच चुकीं मलाइका अपनी फिटनेस को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस का फिटनेस लेवल अच्छे-अच्छों को शर्मसार कर देता है। हाल ही में मलाइका ने अपना 51वां जन्मदिन मनाया। मलायका के पूर्व प्रेमी अर्जुन कपूर ने उन्हें जन्मदिन की बधाई नहीं दी।

मलाइका के जन्मदिन पर अर्जुन कपूर ने कोई पोस्ट नहीं किया गया। उनके जन्मदिन के दूसरे दिन, अर्जुन ने एक रहस्यमय पोस्ट शेयर किया। जिस पोस्ट की हर तरफ चर्चा हो रही है। अर्जुन ने पोस्ट में कहा, "कभी मत भूलिए कि आप कौन हैं- द लायन किंग।" अर्जुन का ये पोस्ट वायरल हो गया है।

अर्जुन-मलाइका का ब्रेकअप

अर्जुन कपूर और मलाइका कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर एक-दूसरे के लिए प्यार का इजहार करते नजर आए। मलाइका और अर्जुन बॉलीवुड के पॉपुलर कपल थे लेकिन कुछ महीने पहले उन्होंने घोषणा की कि उनका ब्रेकअप हो गया है।

मलाइका-अरबाज का तलाक

मलाइका ने वर्ष 1998 में अरबाज खान से शादी की थी। लगभग 19 साल की खुशहाल शादी के बाद मलाइका और अरबाज ने तलाक ले लिया और एक-दूसरे से अलग हो गए। उनका एक बेटा अरहान है। अरबाज से तलाक के बाद मलाइका अर्जुन के साथ रिलेशनशिप में थीं। अरबाज ने पिछले साल शूरा खान से शादी की और नई जिंदगी की शुरुआत की।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement