ऋतिक रोशन के जन्मदिन पर रिलीज होगी डॉक्यूमेंट्री 'द रोशन्स' | The Voice TV

Quote :

"जिन्दगी के लक्ष्य में प्राप्ती करते समय सिर्फ 2 सोच रखनी चाहिए, अगर रास्ता मिल गया तो ठीक, नहीं तो रास्ता में खुद बना लूँगा।"

Art & Music

ऋतिक रोशन के जन्मदिन पर रिलीज होगी डॉक्यूमेंट्री 'द रोशन्स'

Date : 25-Oct-2024

अभिनेता ऋतिक रोशन हमेशा चर्चा में रहते हैं। अब एक बार फिर उन्होंने सबका ध्यान खींचा है। ऋतिक रोशन के प्रशंसकों के लिए एक अच्छी खबर है। रोशन परिवार पर एक डॉक्यूमेंट्री इस साल स्क्रीन पर आएगी। इसमें रोशन परिवार की विरासत दिखेगी

इस डॉक्यूमेंट्री की रिलीज को लेकर नई जानकारी सामने आई है। यह तारीख खास है, क्योंकि यह रितिक रोशन के 51वें जन्मदिन पर रिलीज हो रही है। वर्ष 2025 रोशन परिवार के लिए अहम साल होगा। 14 जनवरी 2000 को रिलीज हुई ऋतिक की पहली फिल्म 'कहो ना...प्यार है' को 25 साल हो जाएंगे। फिल्म करण अर्जुन (1995) राकेश रोशन निर्देशित और शाहरुख खान और सलमान खान स्टारर यह फिल्म 13 जनवरी 2025 को 30 साल पूरे कर लेगी।

शशि रंजन की निर्देशित, 'द रोशन्स' में न केवल परिवार के सदस्यों बल्कि शाहरुख, प्रियंका चोपड़ा और एक्शन निर्देशक शाम कौशल के साक्षात्कार भी शामिल होंगे। ऋतिक इस समय अयान मुखर्जी की 'वॉर 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी भी हैं। यह फिल्म अगले वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होने वाली है। वाईआरएफ के 'अल्फा' में भी उनका कैमियो हो सकता है। इस दौरान, राकेश रोशन 'कृष 4' में भी व्यस्त बताए जा रहे हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement