'बिग बॉस' फेम एक्ट्रेस सना मकबुल ने खरीदी नई कार | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

Art & Music

'बिग बॉस' फेम एक्ट्रेस सना मकबुल ने खरीदी नई कार

Date : 01-Nov-2024

 सेलिब्रिटीज हर साल दीपावली का त्याेहार का जश्न बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। दिवाली के मौके पर कई सेलिब्रिटीज अक्सर घर या कार खरीदते हैं। इस दिवाली पर बिग बॉस ओटीटी फेम सना मकबुल ने नई मर्सिडीज कार खरीदी है। सना ने खुद को दिवाली का खास तोहफा दिया है। सना की नई ब्लैक कार की तस्वीरें पैपराजी ने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सना के चेहरे पर नई कार खरीदने की खुशी साफ झलक रही है।

सना ने कई सीरियल्स में काम किया है। वह तेलुगु और तमिल फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। सीरियल 'इस प्यार को क्या नाम दो' ने सना को पहचान दिलाई। सना बिग बॉस ओटीटी के कारण सुर्खियों में आईं। वह बिग बॉस ओटीटी-3 की विजेता भी रहीं है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement