विपुल अमृतलाल शाह की 'भेद-भरम' हॉरर सीरीज़ का ट्रेलर रिलीज | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

Art & Music

विपुल अमृतलाल शाह की 'भेद-भरम' हॉरर सीरीज़ का ट्रेलर रिलीज

Date : 12-Nov-2024

 विपुल अमृतलाल शाह के पास हर बार दर्शकों को कुछ नया और अनोखा दिखाने का खास तरीका है। उनकी फ़िल्में हमेशा ताजगी से भरी होती हैं। अब, अपने प्रोडक्शन हाउस सनशाइन पिक्चर्स और डीडी नेशनल के साथ वे एक नई और रोमांचक टीवी सीरीज़ 'भेद-भरम' लेकर आ रहे हैं, जिसका ट्रेलर रिलीज़ हुआ है।

यह शो हरकिशन मेहता के लोकप्रिय उपन्यास पर आधारित है। यह शो टेलीविजन के लिए एक ग्रैंड स्केल का वादा करता है। इस शो में यशपाल शर्मा, अतुल कुमार, गौरव चोपड़ा, ऐश्वर्या सखूजा, वैशाली ए. ठक्कर, विशाल मल्होत्रा, प्रणव मिश्रा, दिव्यांगना जैन, वाणीकी त्यागी और समीर धर्माधिकारी जैसे टेलेंटेड एक्टर्स शामिल हैं।

मेकर्स ने शो को इंट्रोड्यूस करते हुए एक कैप्शन के साथ ट्रेलर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। भेद भरम का डायरेक्शन यूसुफ बसराई ने किया है, इसकी कहानी हरकिसन मेहता ने लिखी है। यह शो सनशाइन पिक्चर्स लिमिटेड ने प्रोड्यूस और आशिन ए. शाह और रविचंद नल्लप्पा ने को-प्रोड्यूस किया है।

विपुल अमृतलाल शाह अपनी अगली फिल्म हिसाब पर काम कर रहे हैं, जो सनशाइन पिक्चर्स और जियो स्टूडियोज के साथ मिलके बन रही है। ये फिल्म विपुल अमृतलाल शाह ने प्रोड्यूस और डायरेक्ट की है और आशिन ए शाह ने को-प्रोड्यूस की है। फिल्म में जयदीप अहलावत और शेफाली शाह स्टार कर रहे हैं। फिल्म साल के अंत तक रिलीज होने वाली है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement