Nitin Manmohan Died: फिल्म निर्माता नितिन मनमोहन का निधन, दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में थे भर्ती | The Voice TV

Quote :

कृतज्ञता एक ऐसा फूल है जो महान आत्माओं में खिलता है - पोप फ्रांसिस

Art & Music

Nitin Manmohan Died: फिल्म निर्माता नितिन मनमोहन का निधन, दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में थे भर्ती

Date : 29-Dec-2022

 फिल्म निर्माता नितिन मनमोहन (Nitin Manmohan) का मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। उन्हें 3 दिसंबर को दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके दोस्त और निर्माता कलीम खान ने इस खबर की पुष्टि की। करीब एक महीने तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद नितिन ने दुनिया को अलविदा कह दिया।

बता दें कि नितिन करीब 15 दिनों से अस्पताल में थे और वेंटिलेटर पर थे। जहां कई डॉक्टरों की एक टीम उनका इलाज कर रही थी और उन्हें बेहतर से बेहतर इलाज देने की कोशिश की जा रही थी। इससे पहले उनकी बेटी प्राची ने ईटाइम्स को बताया था ,’डैड की हालत बहुत नाजुक है।’ एक्टर की बेटी ने ये भी कहा था कि उन्हें होश नहीं आया है।

बता दें कि नितिन मनमोहन को 3 दिसंबर को दिल का दौरा पड़ा था। जिसके बाद उन्हें नवी मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत गंभीर होने के चलते उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। डॉक्टरों ने बताया था कि उन्हें मैसिव हार्ट अटैक आया था।

 

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload










Advertisement