Oscars 2023: RRR ने रचा एक और इतिहास! 'नाटू नाटू' गाने की ऑस्कर में एंट्री | The Voice TV

Quote :

बड़ा बनना है तो दूसरों को उठाना सीखो, गिराना नहीं - अज्ञात

Art & Music

Oscars 2023: RRR ने रचा एक और इतिहास! 'नाटू नाटू' गाने की ऑस्कर में एंट्री

Date : 25-Jan-2023

Oscars 2023: 95वें एकेडमी अवार्ड्स (Academy Awards) के लिए नामांकन की घोषणा की गई है और जैस कि उम्मीद थी फिल्‍म RRR के सांग "नाटू नाटू" (Naatu Naatu) को बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग की कैटेगरी में ऑस्‍कर के लिए नॉमिनेट किया गया है। इसी गाने को इसी कैटेगरी में गोल्‍डन ग्‍लोब अवॉर्ड भी मिल चुका है। इस नॉमिनेशन के साथ, RRR ऑस्‍कर में जाने वाली कुछ अन्य भारतीय फिल्‍मों के साथ शामिल हो गई है।

95th Academy Awards के लिए नामांकन की घोषणा कर दी गई है, जो एक्‍टर रिज अहमद और एलिसन विलियम्‍स ने की। 95वें अकादमी अवार्ड्स का आयोजन लॉस एंजिलिस में 12 मार्च को किया जाएगा। नामांकन में RRR का बेहद पॉपुलर गाना "नाटू नाटू" भी शामिल हो गया है। गाने को बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग की 
लिस्ट में नॉमिनेट किया गया है। रिलीज के बाद से यह गाना भारत में लोगों की जबान पर चढ़ा हुआ है। सोशल मीडिया पर इस सॉन्ग ने कई ट्रेंड्स को जन्म दिया।

दक्षिण भारतीय सिनेमा की फिल्म RRR ने दुनियाभर में काफी सुर्खियां बटोरी हुई हैं। बीते दिनों 'नाटू-नाटू' ने गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीतकर भारतीय सिनेमा में इतिहास रचा था। इस गाने के लिए म्यूजिक डायरेक्टर एमएम कीरावनी को इस ऐतिहासिक पुरस्कार के नवाजा गया था। गाना नाटू-नाटू तेलुगू में लिखा गया था, लेकिन बाद में इसे हिंदी के लिए 'नाचो नाचो' के नाम से लिखकर कम्पोज किया गया।

फिल्म आरआरआर दो क्रांतिकारियों की कहानी है। जिसका किरदार राम चरण और जूनियर एनटीआर ने निभाया है। इन दोनों एक्टर के साथ ही इस फिल्म में आलिया भट्ट, अजय देवगन, श्रिया सरन भी मुख्य भूमिका में हैं। राजमौली की ये फिल्म दुनिया भर में दर्शकों को खूब पसंद आई।  फिल्म के संगीतकार कीरावानी पहले ही लॉस एंजिलिस में बेस्ट म्यूजिक स्कोर का अवॉर्ड अपने नाम करा चुके हैं।

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload

Advertisement









Advertisement