Quote :

"जो प्रयास करेंगे उनके लिए कुछ भी असंभव नहीं है" - अज्ञात

Art & Music

Pathaan का रिकॉर्ड- दुनियाभर में 8 हजार स्‍क्रीन्‍स पर रिलीज हुई फ‍िल्‍म

Date : 25-Jan-2023

शाहरुख खान की फ‍िल्‍म पठान (Pathaan) रिलीज हो गई है। कई दिनों से चला आ रहा फैंस का इंतजार अब खत्‍म हो गया है। देश और दुनियाभर में शाहरुख खान के फैंस अपने स्‍टार की फ‍िल्‍म देखने के लिए सिनेमाघरों में उमड़ रहे हैं। पठान ने अपनी रिलीज से पहले ही कई रिकॉर्ड कायम किए हैं। एडवांस बुकिंग के मामले में इस फ‍िल्‍म ने साल 2022 की तमाम बड़ी फ‍िल्‍मों को पीछे छोड़ दिया है। फर्स्‍ट डे फर्स्‍ट शो का क्रेज कुछ ऐसा है, जिसने इस फ‍िल्‍म के प्रदर्शकों को बड़ा फैसला लेने पर मजबूर किया है। पठान को लेकर आई इस जानकारी को आप भी जान लीजिए। 

फ‍िल्‍म ट्रेड एनालिस्‍ट तरण आदर्श ने अपने लेटेस्‍ट ट्वीट में एक जानकारी शेयर की है। उन्‍होंने बताया है कि 
पठान फ‍िल्‍म के शोज में इजाफा किया गया है। ऐसा होना बनता भी है क्‍योंकि तमाम मीडिया रिपार्ट्स में यह बताया जा रहा है कि इस फ‍िल्‍म को देखने के लिए सिनेमाघरों में लोगों की भीड़ टूट रही है 

अपने ट्वीट में तरण आदर्श ने लिखा, अभूतपूर्व: 'पठान' के शो बढ़े, स्क्रीन काउंट ऑल-टाइम हाईएस्ट (हिंदी)... पहले शो के ठीक बाद प्रदर्शकों द्वारा 300 शो बढ़ाए गए। तरण ने अपने ट्वीट में बताया है कि स्‍क्रीन काउंट के मामले में पठान सबसे बड़ी हिंदी फ‍िल्‍म बन गई है। पहले शो के बाद प्रदर्शकों ने 300 शो बढ़ाने का फैसला किया है। उन्‍होंने यह भी बताया कि पठान के पास अब दुनियाभर में 8 हजार स्‍क्रीन्‍स हैं। इनमें भारत में 5,500 स्क्रीन और विदेशों में 2,500 स्क्रीन शामिल हैं। 

इससे पहले तरण ने अपने ट्वीट में यह भी बताया था कि यह फिल्म 100 से ज्‍यादा देशों में रिलीज हो रही है। स्‍क्रीन काउंट के मामले में यह किसी भी भारतीय फ‍िल्‍म के लिए सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले इंडियन बॉक्‍स ऑफ‍िस ने सोमवार को अपने एक ट्वीट में बताया था कि शाहरुख खान की पठान सबसे ज्‍यादा एडवांस बुकिंग करने वाली बॉलीवुड फ‍िल्‍म बन गई है। रविवार रात तक Pathaan ने कुल मिलाकर रिकॉर्ड 30 करोड़ रुपये कलेक्‍ट कर लिए हैं। अपने एक और ट्वीट में इंडियन बॉक्‍स ऑफ‍िस ने यह जानकारी भी शेयर की थी कि पठान ने पहले दिन के लिए भारत में 20 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग की है। 

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement