प्रेरक प्रसंग:- परमात्मा की कृपा | The Voice TV

Quote :

आचार्य चाणक्य: "समय और शिक्षा का सही उपयोग ही व्यक्ति को सफल बना देता है।"

Editor's Choice

प्रेरक प्रसंग:- परमात्मा की कृपा

Date : 27-Aug-2024

एक बार संत उस्मान अपने शिष्य के साथ एक गली से निकल रहे थे कि किसी घर में से मालकिन ने  राख से भरा बर्तन गली में उंडेल दिया, जिससे सारी राख संत उस्मान पर जा गिरी | संत ने अपना सिर और कपड़े झाड़े और शांत भाव से हाथ जोड़कर वे बुदबुदाये, “दयामय प्रभु ! तुझेधन्यवाद !” और वे आगे बढ़ गए |

तब शिष्य ने पूछा, “गुरुदेव ! आपने परमात्मा को धन्यवाद क्यों दिया | राख से आपके कपड़े खराब करने के कारण आपको मकान-मालिक से शिकायत करनी थी |”

संत ने उत्तर दिया, मैं तो आग में जलाए जाने योग्य हूँ और प्रभु ने तो राख से ही निर्वाह कर दिया, इसलिए इस कृपा के लिए उन्हें धन्यवाद क्यों न दूँ ?”


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement