Quote :

जो व्यक्ति दूसरों के काम न आए वास्तव में वह मनुष्य नहीं है - ईश्वर चंद्र विद्यासागर

Editor's Choice

शिक्षाप्रद कहानी:- सत्य और चमत्कार

Date : 28-Sep-2024

 राबिया बसरी कई संतों के संग बैठी हुई बातें कर रही थी | तभी हसन बसरी वहां आ पहुंचे और बोले- “चलिए, झील के पानी पर बैठकर हम दोनों अध्यात्म चर्चा करें |”

यह यूनान देश की बात है |

हसन के विषय में प्रसिद्ध था कि उनको पानी पर चलने की सिद्धि प्राप्त थी | राबिया समझ गयी कि हसन उसी का प्रदर्शन करना चाह रहे हैं | वे बोली- “भैया ! यदि दोनों आसमान में उड़ते-उड़ते बातें करें तो कैसा रहेगा ?

राबिया के विषय में भी यह प्रसिद्ध था कि वे हवा में तैर सकती हैं | फिर कुछ गंभीर होकर राबिया बोली- “भैया ! जो तुम कर सकते हो वह हरेक मछली करती है, और जो मैं कर सकती हूँ वह हरेक मक्खी करती है | सत्य तो इन सारे चमत्कारों से बहुत ऊपर है | उसे विनम्र होकर खोजना पड़ता है |”  

 

 


 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement