Quote :

" लक्ष्य निर्धारण एक सम्मोहक भविष्य का रहस्य है " -टोनी रॉबिंस

Editor's Choice

इतिहास के पन्नों मेंः 16 अक्टूबर

Date : 17-Oct-2022

 वैज्ञानिक हरगोविंद खुराना को नोबेल पुरस्कारः प्रख्यात भारतीय अमेरिकी वैज्ञानिक डॉ. हरगोविंद खुराना को 16 अक्टूबर 1968 को मेडिसिन के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें यह पुरस्कार मार्शल डब्लू निरेनबर्ग और रॉबर्ट डब्लू होली के साथ संयुक्त रूप से मिला। न्यूक्लिक एसिड में न्यूक्लियोटाइड का क्रम खोजने के लिए (जिसमें कोशिका के अनुवांशिक कोड होते हैं और प्रोटीन के सेल के संश्लेषण को जो नियंत्रित करता है) यह सम्मान हासिल हुआ। वे भारतीय मूल के पहले वैज्ञानिक बने जिन्हें नोबेल पुरस्कार मिला।

09 जनवरी 1922 को अविभाजित भारत के मुल्तान (वर्तमान में पाकिस्तान) के रायपुर में पैदा हुए डॉ. हरगोविंद खुराना ने जीन इंजीनियरिंग यानी बायोटेक्नोलॉजी की नींव रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पंजाब विवि से बीएससी और एमएससी (ऑनर्स) करने वाले डॉ. खुराना को छात्रवृत्ति मिली और वे इंग्लैंड के लिवरपूल विवि से डॉक्टरेट की उपाधि ली। खास बात यह है कि इतनी शिक्षा के बावजूद डॉ. खुराना को उस समय अपने देश में नौकरी नहीं मिली और उन्हें इंग्लैंड का रुख करना पड़ा। आगे चलकर उन्होंने तीन विश्वविख्यात विश्वविद्यालयों के संकाय में कार्य किया। शोधकार्यों के लिए उन्हें दुनिया भर के विभिन्न पुरस्कार और सम्मान हासिल हुए। 9 नवंबर 2011 को अमेरिका में इस महान वैज्ञानिक का निधन हो गया।

अन्य अहम घटनाएंः

1942ः बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान से 40 हजार लोगों की मौत।

1944ः प्रख्यात तबला वादक लच्छु महाराज का जन्म।

1948ः उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का जन्म।

1948ः अभिनेत्री व सांसद हेमा मालिनी का जन्म।

1951ः पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री लियाकत अली खान की रावलपिंडी में गोली मार कर हत्या।

1958ः अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।

1964ः चीन ने पहला परमाणु परीक्षण किया।

1978ः पूर्व कप्तान कपिलदेव ने पाकिस्तान के खिलाफ फैसलाबाद में टेस्ट करियर की शुरुआत की।

1984ः दक्षिण अफ्रीका के सामाजिक कार्यकर्ता डेसमंड टुटु को शांति के लिए नोबेल पुरस्कार।

2011ः भारतीय मूल के धावक 100 वर्षीय फौजा सिंह ने सबसे अधिक उम्र में टोरंटो वाटरफ्रंट मैराथन पूरा कर कीर्तिमान रचा।

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement