भारतीय नौसेना का आई एन एस विशाखापत्‍तनम, अदन की खाड़ी में विपत्ति में फंसे एक जहाज को बचाने के लिए पहुंचा | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

International

भारतीय नौसेना का आई एन एस विशाखापत्‍तनम, अदन की खाड़ी में विपत्ति में फंसे एक जहाज को बचाने के लिए पहुंचा

Date : 28-Jan-2024

कल रात, एम.वी. मार्लिन लाउन्‍डा वाणिज्यिक पोत से मदद की पुकार मिलने के बाद भारतीय नौसेना ने अपने मिसाइल विध्‍वंसक युद्धपोत आईएनएस विशाखापतनम को अदन की खाड़ी में तैनात किया है। भारतीय नौसेना के प्रवक्‍ता ने एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा कि वाणिज्यिक पोत पर आग बुझाने के प्रयास चल रहे हैं और आईएनएस विशाखापतनम संबंधित उपकरणों के साथ मदद कर रहा है। 


वाणिज्यिक पोत पर चालक दल के सदस्‍यों में 22 भारतीय और एक बंगलादेशी नागरिक हैं। प्रवक्‍ता ने कहा है कि भारतीय नौसेना सभी वाणिज्यिक पोत की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और समुद्र में जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित कर रही है।

 


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement