वेनेजुएला: मादुरो के मुखर विरोधी रहे विपक्षी नेता गोंजालेज ने छोड़ा देश | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

International

वेनेजुएला: मादुरो के मुखर विरोधी रहे विपक्षी नेता गोंजालेज ने छोड़ा देश

Date : 08-Sep-2024

 कराकास, 8 सितंबर । वेनेजुएला के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रहे विपक्षी नेता एडमंडो गोंजालेज ने देश छोड़ दिया है। उन्होंने स्पेन से राजनीतिक शरण मांगी है। दो माह पहले हुए राष्ट्रपति चुनाव के विवादित नतीजों के बाद एडमंडो गोंजालेज के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था, जिसके बाद से वे छिपे हुए थे। राष्ट्रीय चुनाव परिषद (सीएनई) ने निकोलस मादुरो को विजेता घोषित किया था।

वेनेजुएला के उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने सोशल मीडिया पर कहा कि कुछ दिनों पहले स्वेच्छा से स्पेन के दूतावास में शरण लेने के बाद अडमंडो गोंजालेज ने स्पेन की सरकार से राजनीतिक शरण देने के लिए कहा था। उन्होंने कहा कि सरकार ने उनके सुरक्षित निकासी पर सहमति जताई और उन्होंने देश छोड़ दिया है। स्पेन के विदेश मंत्री मैनुअल अल्बेरेस ने कहा कि एडमंडो गोंजालेज ने स्पेन की वायुसेना के विमान से वेनेजुएला से उड़ान भरी।

वेनेजुएला में 28 जुलाई के चुनाव में राष्ट्रपति मादुरो को विजयी घोषित किए जाने के बाद से राजनीतिक संकट चल रहा है। विपक्ष ने दावा किया कि उसके पास गोंजालेज के आरामदायक अंतर से जीत के सबूत हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement