नेपाल पीएम ने गृहमंत्री से संपत्ति विवरण में गड़बड़ी को लेकर लिया लिखित स्पष्टीकरण | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

International

नेपाल पीएम ने गृहमंत्री से संपत्ति विवरण में गड़बड़ी को लेकर लिया लिखित स्पष्टीकरण

Date : 21-Apr-2026

 काठमांडू, 21 अप्रैल । नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने अपने गृहमंत्री सुदन गुरूंग से संपत्ति विवरण में गड़बड़ी और करोड़ों के संदेहास्पद कारोबार को लेकर मीडिया में उठे सवाल को लेकर लिखित स्पष्टीकरण लिया है।

संपत्ति विवरण में शेयर खरीद की जानकारी छिपाने और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में वर्तमान में पुलिस हिरासत में मौजूद व्यवसायी दीपक भट्ट से संबंध होने को लेकर गृहमंत्री गुरूंग पर सवाल उठे थे। गृह मंत्री गुरूंग ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा था कि उन्होंने कर्ज लेकर शेयर खरीदे हैं।

प्रधानमंत्री शाह के निजी सचिवालय ने कहा है कि पिछले कुछ दिनों से मीडिया में गृहमंत्री गुरूंग की संपत्ति विवरण, उनके संदेहास्पद कारोबार और पुलिस हिरासत में रहे विवादित व्यापारी दीपक भट्ट के साथ आर्थिक लेनदेन मामले को पीएम शाह ने गंभीरता से लेते हुए उनसे लिखित स्पष्टीकरण लिया है।

गृहमंत्री गुरूंग के सचिवालय ने भी पुष्टि की है कि इस विषय में प्रधानमंत्री को लिखित स्पष्टीकरण सौंपा गया है। गृहमंत्री के सचिवालय के अनुसार प्रधानमंत्री ने इस विषय में रुचि दिखाई थी। गृहमंत्री सुदन गुरूंग पहले ही सार्वजनिक रूप से स्पष्टीकरण दे चुके हैं। विवादित व्यवसायी दीपक भट्ट की कंपनी से शेयर खरीदने को लेकर उठे सवालों के कारण गृहमंत्री ने प्रधानमंत्री को लिखित स्पष्टीकरण दिया है।

हालांकि, गृहमंत्री सुदन गुरूंग ने अपने शेयर निवेश के स्रोत को लेकर उठे सवालों पर सोमवार को स्पष्टीकरण दिया, लेकिन कई सवाल अब भी अनुत्तरित बने हुए हैं। गुरूंग ने अपने स्पष्टीकरण में ‘कर्ज लेकर शेयर खरीदने’ का दावा किया है। इसे साबित करने के लिए उन्होंने दो कंपनियों के नाम भी बताए हैं, जिनका जिक्र पहले उनके संपत्ति विवरण में नहीं था। मीडिया में खबर आने के बाद ही उन्होंने इन कंपनियों की पुष्टि की है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement