पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें सबसे अच्छा इंसान बताया | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

International

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें सबसे अच्छा इंसान बताया

Date : 10-Oct-2024

 अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सबसे अच्छे इंसान के रूप में प्रशंसा करते हुए कहा कि भारतीय नेता 'मेरे मित्र' हैं। श्री ट्रंप ने फ्लैग्रेंट पॉडकास्ट के दौरान एक सवाल के जवाब में यह टिप्पणी की, जिसे कल रात अपलोड किया गया था। श्री ट्रंप ने अपने कार्यकाल के दौरान 2019 में 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम में भाग लेने के लिए श्री मोदी की ह्यूस्टन यात्रा को याद करते हुए कहा कि यह 80,000 लोगों के पागल हो जाने जैसा था। रिपब्लिकन उम्मीदवार ने कहा कि उनके श्री मोदी के साथ बहुत अच्छे संबंध हैं। पूर्व राष्ट्रपति उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement