नेपाल-भारत सीमा के पास रेलवे ट्रैक से छेड़छाड़ करते पकड़े गए मदरसे के दो छात्र, ट्रेन हादसे की साजिश की आशंका | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

International

नेपाल-भारत सीमा के पास रेलवे ट्रैक से छेड़छाड़ करते पकड़े गए मदरसे के दो छात्र, ट्रेन हादसे की साजिश की आशंका

Date : 26-Apr-2025

काठमांडू, 25 अप्रैल — नेपाल-भारत सीमा से सटे बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में शुक्रवार को एक संभावित रेल हादसे की बड़ी साजिश को वक्त रहते नाकाम कर दिया गया। कुण्डवा चैनपुर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे पुलिस बल (RPF) ने दो किशोरों को रेलवे ट्रैक के पैडल खोलते हुए रंगे हाथ पकड़ा। पकड़े गए दोनों लड़के पास के एक मदरसे के छात्र हैं।

रेलवे लाइन पर कई पैडल पहले से खुले हुए पाए गए, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि किसी बड़ी दुर्घटना की साजिश रची जा रही थी। इस संदर्भ में स्थानीय संगठन सीमा जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई और रेलवे पुलिस को समय पर सूचना दी। संगठन के अनुसार, इस गतिविधि में मदरसे के कई नाबालिग छात्र शामिल थे, जिनमें से अधिकांश मौके से भाग निकले, लेकिन दो को पुलिस ने पकड़ लिया।

रेलवे पुलिस बल की टीम ने दोनों छात्रों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। आरपीएफ के एएसआई सुधीर कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि छात्रों को ट्रैक से छेड़छाड़ करने का निर्देश किसने दिया और उनका उद्देश्य क्या था।

फिलहाल पुलिस यह भी देख रही है कि कहीं यह सुनियोजित साजिश का हिस्सा तो नहीं थी।

 


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement