नेपालः प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बालेन शाह के संपर्क कार्यालय में तोड़फोड़ | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

International

नेपालः प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बालेन शाह के संपर्क कार्यालय में तोड़फोड़

Date : 05-Feb-2026

 काठमांडू, 05 फ़रवरी। राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (रास्वपा) के वरिष्ठ नेता तथा प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बालेन शाह के निर्वाचन क्षेत्र झापा 5 स्थित चुनावी संपर्क कार्यालय में तोड़फोड़ की गई है।

पुलिस के अनुसार, झापा के कमल गांवपालिका स्थित बालेन शाह के चुनावी संपर्क कार्यालय वाले मकान की खिड़की का शीशा टूटा हुआ पाया गया है। पुलिस मौके पर मामले की जांच कर रही है। जिला पुलिस कार्यालय झापा की एसपी बसुंधरा खड्का ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा, “खिड़की का शीशा टूटने की खबर मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।”

झापा निर्वाचन क्षेत्र संख्या 5 से रास्वपा के वरिष्ठ नेता बालेन शाह उम्मीदवार हैं। इसी क्षेत्र से नेकपा एमाले के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली भी चुनाव मैदान में हैं। सुरक्षा की दृष्टि से इस क्षेत्र को अत्यंत संवेदनशील माना जा रहा है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement