बांग्लादेश में लोकतंत्र के लिए सच में बड़ा दिनः इवार्स इजाबस | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

International

बांग्लादेश में लोकतंत्र के लिए सच में बड़ा दिनः इवार्स इजाबस

Date : 12-Feb-2026

 ढाका, 12 फरवरी । बांग्लादेश के 13वें संसदीय चुनाव की निगरानी के लिए पहुंचे यूरोपीय संघ चुनाव अवलोकन अभियान के मुख्य पर्यवेक्षक इवार्स इजाबस ने कहा कि आज सचमुच बांग्लादेश में लोकतंत्र के लिए बड़ा दिन है। उन्होंने कहा कि देश में दोहरे चुनाव के लिए मतदान शुरू हो चुका है।

ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, न्यू बेली रोड पर सिद्धेश्वरी गर्ल्स कॉलेज में सुबह मतदान शुरू होने के बाद इवार्स इजाबस ने पत्रकारों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय चुनाव और राष्ट्रीय जनमत संग्रह पर हमारी पूरी नजर है। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि यह बांग्लादेश की डेमोक्रेसी के लिए सच में एक बड़ा दिन है।"

इजाब्स ने कहा कि वे सभी इस ऐतिहासिक पल में बांग्लादेश में ' सहभागिता और भरोसेमंद' चुनाव होने का इंतज़ार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे दिन के आखिर में मतगणना प्रक्रिया पर भी नजर रखेंगे। इवार्स इजाबस ने कहा कि वह ढाका यूनिवर्सिटी के कर्जन हॉल का दौरा करने के बाद दोपहर 12 बजे और जानकारी के साथ आएंगे। उन्होंने कहा कि देश भर में तैनात कुल 200 पर्यवेक्षक इन ऐतिहासिक चुनावों की पारदर्शिता में योगदान दे रहे हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement