काठमांडू लौटने पर पूर्व राजा ज्ञानेन्द्र शाह का समर्थकों ने किया भव्य स्वागत | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

International

काठमांडू लौटने पर पूर्व राजा ज्ञानेन्द्र शाह का समर्थकों ने किया भव्य स्वागत

Date : 13-Feb-2026

 काठमांडू, 13 फरवरी । झापा से लौटे पूर्व राजा ज्ञानेंद्र शाह का त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर भव्य स्वागत किया गया। निषेधाज्ञा का उल्लंघन करते हुए समर्थकों ने पूर्व राजा का स्वागत किया। पूर्व राजा के स्वागत की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने हवाई अड्डा परिसर में निषेधाज्ञा जारी की थी।

आज सुबह से ही उस क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था। हालांकि, पुलिस ने पूर्व राजा के स्वागत के लिए जुटी भीड़ पर कोई हस्तक्षेप नहीं किया। भीड़ में कई लोग राष्ट्रीय ध्वज लिए हुए थे। राजा के समर्थक अभियंता दुर्गा प्रसाईं भी पूर्व राजा के स्वागत के लिए पहुंचे थे। राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी ने भी आम लोगों से स्वागत में उपस्थित होने की अपील की थी, लेकिन पार्टी के शीर्ष नेता हवाई अड्डे पर नजर नहीं आए। पूर्व राजा ने कार के सनरूफ से समर्थकों की ओर हाथ हिलाकर अभिवादन किया।

समर्थकों की भीड़ पूर्व राजा के साथ उनके निर्मल निवास तक गई और राजसंस्था के समर्थन में नारेबाजी भी की। हालांकि, पिछले वर्ष पोखरा से पूर्व राजा के आगमन पर जैसी भीड़ देखी गई थी, वैसी इस बार नजर नहीं आई।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement