ट्रंप ने 10 फीसदी वैश्विक टैरिफ संबंधी कार्यकारी आदेश पर किए हस्ताक्षर | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

International

ट्रंप ने 10 फीसदी वैश्विक टैरिफ संबंधी कार्यकारी आदेश पर किए हस्ताक्षर

Date : 21-Feb-2026

 वाशिंगटन, 21 फ़रवरी । अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 10 प्रतिशत वैश्विक टैरिफ का आदेश जारी किया है जो तुरंत लागूू होगा। मौजूदा अमेरिकी टैरिफ के अतिरिक्त लगाया गया यह शुल्क भारत सहित सभी देशों को प्रभावित करेगा।

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट की तरफ से हालिया दिनों में लगाए गए टैरिफ को असंवैधानिक ठहराए जाने के बाद 21 फरवरी को राष्ट्रपति ट्रंप ने सभी देशों पर 10 फीसदी वैश्विक टैरिफ लगाने संबंंधी आदेश जारी किया है।व्हाइट हाउस ने ट्रुथ सोशल पर जारी की गई ट्रंप की पोस्ट को साझा किया है जिसमें बताया गया है कि राष्ट्रपति ने सभी देशों पर 10 प्रतिशत का वैश्विक टैरिफ लगाने संबंधी कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर दिया है और यह टैरिफ तुरंत प्रभाव से लागू होगा।

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने एक दिन पूर्व ट्रंप की टैरिफ नीतियों को असंवैधानिक करार दिया।ट्रंप ने इसे निराशाजनक बताते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट में उनकी दलीलों को सही तरह से नहीं सुना गया। ट्रंप ने कहा कि उन्हें ऐसे निर्णय की उम्मीद नहीं थी।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement