(अपडेट) नेपाल बस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 19 पहुंची, 22 घायल काठमांडू लाए गए | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

International

(अपडेट) नेपाल बस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 19 पहुंची, 22 घायल काठमांडू लाए गए

Date : 23-Feb-2026

 काठमांडू, 23 फरवरी । पोखरा से काठमांडू आ रही बस के धादिंग में दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है। काठमांडू में उपचार के दौरान एक यात्री की मौत हो गई है। इस दुर्घटना में घायल 22 यात्रियों को आगे के उपचार के लिए काठमांडू लाया गया है।

जिला पुलिस कार्याल के प्रवक्ता एवं डीएसपी पवन कुमार भट्टराई के अनुसार घायलों में से 12 का उपचार नेशनल ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है, जबकि 10 का इलाज नेशनल हॉस्पिटल कलंकी में किया जा रहा है। काठमांडू लाए गए 23 मरीजों में से एक की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान अभी तक पुष्टि नहीं हो सकी है।

कलंकी के नेशनल हॉस्पिटल में नौ पुरुष और एक महिला का इलाज चल रहा है। ट्रॉमा सेंटर में सात पुरुष और पांच महिलाओं का उपचार किया जा रहा है।

सोमवार तड़के धादिंग के बेनिघाट रोरांग क्षेत्र में हुई इस दुर्घटना में 18 लोगों की मृत्यु हो गई थी और 26 अन्य घायल हुए थे। इनमें दो विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement