नेपाल के बीरगंज में कर्फ्यू हटा, निषेधाज्ञा के चलते सभा, सम्मेलन, जुलूस, प्रदर्शन पर रोक | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

International

नेपाल के बीरगंज में कर्फ्यू हटा, निषेधाज्ञा के चलते सभा, सम्मेलन, जुलूस, प्रदर्शन पर रोक

Date : 23-Feb-2026

 काठमांडू, 23 फरवरी। बीरगंज में बीती रात को हिंसक झड़प के बाद उत्पन्न तनाव को नियंत्रित करने के लिए लगाया गया कर्फ्यू सोमवार शाम को हटा लिया गया है। हालांकि, निषेधाज्ञा अभी भी जारी है, जिससे सभा, सम्मेलन, जुलूस, प्रदर्शन पर रोक बरकरार है।

ताज़ा परिस्थितियों को देखते हुए पर्सा जिला प्रशासन ने सोमवार सुबह 9:45 बजे से अगले आदेश तक कर्फ्यू लगाया था। सुरक्षा निकायों की हालिया रिपोर्ट में स्थिति शांतिपूर्ण पाए जाने के बाद प्रशासन ने कर्फ्यू हटाते हुए कुछ शर्तों के साथ निषेधाज्ञा जारी रखने का फैसला किया। प्रशासन के अनुसार अगले कुछ घंटे विशेष सुरक्षा निगरानी में रहेंगे। कर्फ्यू हटाए जाने के बावजूद वीरगंज के मुख्य चौकों पर सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है। सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने गश्त तेज कर दी है। वीरगंज के माइस्थान, घंटाघर और आदर्शनगर क्षेत्रों में स्थिति नियंत्रण में रखने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

पर्सा के प्रमुख जिला अधिकारी भोला दाहाल ने कहा कि सोमवार शाम 6:30 बजे से अगले दिन यानि मंगलवार की सुबह 8 बजे तक किसी भी प्रकार की सभा, जुलूस, प्रदर्शन या सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित करने पर प्रतिबंध जारी रहेगा। उन्होंने नगरवासियों से सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचना न फैलाने तथा धार्मिक और सामाजिक सहिष्णुता बनाए रखने की अपील भी की है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement