नेपाल की संघीय संसद के नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई गई | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

International

नेपाल की संघीय संसद के नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई गई

Date : 09-Mar-2026

 काठमांडू, 09 मार्च । नेपाल की संघीय संसद के नवनिर्वाचित सदस्यों को सिंहदरबार में सोमवार को राष्ट्रीय सभा के अध्यक्ष नारायण प्रसाद दाहाल ने नेपाल के संविधान के अनुच्छेद 86 की धारा 2 के अनुसार पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद अध्यक्ष दाहाल ने संसद का आधिकारिक प्रतीक चिन्ह प्रदान करके उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामना दी।

राष्ट्रीय सभा में कुल 59 सदस्य होते हैं। संवैधानिक प्रावधान के अनुसार हर दो साल में इसके एक-तिहाई सदस्यों का चुनाव कराया जाता है। राष्ट्रीय सभा की 18 सीटों के लिए चुनाव 25 जनवरी को आयोजित किए गए थे। इन चुनावों में विभिन्न प्रांतों से नए सदस्य निर्वाचित हुए हैं। कोशी प्रदेश से रोशनी मेचे, सोमनाथ पोर्टेल और सुनील बहादुर थापा निर्वाचित हुए। मधेश प्रदेश से रेखा कुमारी झा, धर्मेंद्र पासवान, रंजीत कर्ण और महन्थ ठाकुर चुने गए।

इसी तरह बागमती प्रदेश से गीता देवकोटा और प्रेम प्रसाद डंगाल निर्वाचित हुए। गंडकी प्रदेश से जगत तिमिल्सिना और सम्झना देवकोटा ने जीत दर्ज की। लुम्बिनी प्रदेश से राम कुमारी झांकी, चंद्रबहादुर केसी और वासुदेव घिमिरे निर्वाचित हुए। कर्णाली प्रदेश से मीना सिंह रखाल और ललित जंग शाही चुने गए, जबकि सुदूरपश्चिम प्रदेश से लीला कुमारी भंडारी और खम्ब बहादुर खाती राष्ट्रीय सभा के सदस्य बने हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement