राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के पक्ष में दिख रही लहर सुशासन के लिए शांतिपूर्ण बगावत : भट्टराई | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

International

राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के पक्ष में दिख रही लहर सुशासन के लिए शांतिपूर्ण बगावत : भट्टराई

Date : 06-Mar-2026

 काठमांडू, 06 मार्च  पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. बाबुराम भट्टराई ने कहा है कि राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (आरएसपी) के पक्ष में दिखाई दे रही जनलहर सुशासन और समृद्धि की चाह रखने वाले नागरिकों की 'शांतिपूर्ण बगावत' है।

भट्टराई ने प्रारम्भिक चुनाव परिणाम सामने आने के बीच सोशल मीडिया के माध्यम से यह टिप्पणी की। उन्होंने लिखा, “ऐतिहासिक जनआंदोलन के बाद उत्पन्न विशेष परिस्थितियों में हुए आम चुनाव में नवगठित आरएसपी के पक्ष में पूरे देश में एक लहर दिखाई दे रही है। सभी को यह स्वीकार करना चाहिए कि यह मूल रूप से साधारण नागरिकों द्वारा सुशासन और समृद्धि की अपनी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए व्यक्त की गई एक शांतिपूर्ण बगावत है।”

उन्होंने आरएसपी और उसके नेतृत्व को बधाई भी दी। भट्टराई ने आशा व्यक्त की कि यह पार्टी जनता की वैध आकांक्षाओं को पूरा करते हुए देश की लंबे समय से चली आ रही आंतरिक आर्थिक और राजनीतिक चुनौतियों के साथ-साथ बाहरी भू-राजनीतिक मुद्दों का समाधान करने में सफल होगी।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement