अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो 23 से 26 मई तक भारत दौरे पर, क्वाड को मजबूत करने और रक्षा-ऊर्जा सहयोग पर होगी अहम चर्चा | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

International

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो 23 से 26 मई तक भारत दौरे पर, क्वाड को मजबूत करने और रक्षा-ऊर्जा सहयोग पर होगी अहम चर्चा

Date : 20-May-2026

  20 मई।  अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो चार दिवसीय भारत यात्रा पर आ रहे हैं। वे 23 मई (शनिवार) को भारत पहुंचेंगे और 26 मई तक कोलकाता, आगरा, जयपुर और दिल्ली का दौरा करेंगे। इस दौरान क्वाड साझेदारी, रक्षा सहयोग, ऊर्जा सुरक्षा और व्यापार जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा होने की उम्मीद है।

अमेरिकी विदेश विभाग ने मंगलवार को इस यात्रा की आधिकारिक घोषणा की। विभाग के प्रवक्ता टॉमी पिगॉट ने बताया कि रूबियो भारतीय वरिष्ठ नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे। 

नई दिल्ली में होने वाली इन बैठकों के अलावा, क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में भी उनकी भागीदारी संभावित है, जिसमें भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया शामिल होंगे। भारत यात्रा से पहले 22 मई को रूबियो स्वीडन के हेलसिंगबोर्ग में नाटो विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेंगे।

क्षेत्रीय सुरक्षा पर फोकस

संयुक्त राज्य अमेरिका-भारत रणनीतिक साझेदारी मंच के अध्यक्ष मुकेश अघी ने कहा कि रूबियो की यह यात्रा भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी के लिए बेहद महत्वपूर्ण समय पर हो रही है।

अघी ने कहा, “अब समय आ गया है कि हम क्वाड को फिर से सक्रिय करें। खासकर मध्य पूर्व में मौजूदा चुनौतियों को देखते हुए यह बेहद महत्वपूर्ण है।”

उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों देश होर्मुज स्ट्रेट की समुद्री सुरक्षा, क्षेत्रीय स्थिरता और चीन से संबंधित हालिया राजनयिक घटनाक्रमों पर भी चर्चा करेंगे। अघी ने कहा कि भारत इस यात्रा में चीन यात्रा और उसके संभावित प्रभावों को लेकर स्पष्टता चाहेगा।

यह यात्रा भारत-अमेरिका संबंधों को नई दिशा देने और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में रणनीतिक सहयोग को और मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है। 


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement