Quote :

" लक्ष्य निर्धारण एक सम्मोहक भविष्य का रहस्य है " -टोनी रॉबिंस

National

भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचे जेपी नड्डा, विधायकों के साथ कर रहे बैठक

Date : 09-May-2024

 लखनऊ, 09 मई। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचकर पार्टी विधायकों के साथ बैठक कर रहे हैं। प्रदेश कार्यालय पर उनकी दो बैठकें होंगी। इसके बाद वह लखनऊ कलस्टर में आने वाली लोकसभा सीटों के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा पांचवें चरण के लोकसभा क्षेत्रों के विधानसभा सदस्यों तथा विधान परिषद सदस्यों के साथ बैठक में मार्गदर्शन करेंगे।

इसके बाद भाजपा अध्यक्ष लखनऊ कलस्टर के तहत लोकसभा क्षेत्र लखनऊ, उन्नाव, मोहनलालगंज एवं रायबरेली के लोकसभा संयोजकों, प्रभारियों, विधानसभा संयोजक व प्रभारियों, जिलाध्यक्ष व जिला प्रभारियों सहित लोकसभा विस्तारकों की बैठक लेंगे।

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित बैठकों में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह भी मौजूद हैं।

जेपी नड्डा चित्रकूट व फतेहपुर में आयोजित जनसभाओं को सम्बोधित करने के बाद लखनऊ पहुंचे हैं।

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement