Quote :

" लक्ष्य निर्धारण एक सम्मोहक भविष्य का रहस्य है " -टोनी रॉबिंस

National

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज झारखंड के चुनाव दौरे पर

Date : 10-May-2024

 रांची, 10 मई । लोकसभा चुनाव में भाजपा स्टार प्रचारकों के माध्यम से ताकत दिखाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रही। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज (शुक्रवार) झारखंड दौरे पर रहेंगे। केंद्रीय गृहमंत्री खूंटी में भाजपा उम्मीदवार अर्जुन मुंडा की चुनावी सभा में शामिल होंगे। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज दुमका में जनसभा को संबोधित करेंगे। गोड्डा में रोड शो भी करेंगे। गोड्डा के एनडीए प्रत्याशी डॉ. निशिकांत दुबे के नामांकन में शामिल होंगे। वो विशेष विमान से देवघर एयरपोर्ट आएंगे।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह दुमका के यज्ञ मैदान में 11ः30 बजे से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर उनके साथ लोकसभा प्रभारी राज पलिवार, प्रत्याशी सीता सोरेन, दुमका जिला अध्यक्ष गौरव कांत, देवघर जिला अध्यक्ष सचिन रवानी, जामताड़ा जिला अध्यक्ष समित शरण भी मौजूद रहेंगे। सिंह गोड्डा के एनडीए प्रत्याशी डॉ निशिकांत दुबे के नामांकन में शामिल होंगे। उसके बाद गोड्डा रेलवे स्टेशन में दोपहर एक बजे से आयोजित रोड शो में भी शामिल होंगे। इस अवसर पर लोकसभा प्रभारी गणेश मिश्र, प्रत्याशी डॉ. निशिकांत दुबे, गोड्डा जिला अध्यक्ष संजीव मिश्रा, देवघर जिला अध्यक्ष सचिन रवानी और दुमका जिला अध्यक्ष गौरव कांत भी मौजूद रहेंगे।

भजपा के स्टार प्रचारक में शामिल छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी आज झारखंड आएंगे। वे खूंटी लोकसभा, लोहरदगा लोकसभा और सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। पश्चिम सिंहभूम जिले के मनोहरपुर स्थित मणिपुर मैदान में 10:30 बजे से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद खूंटी लोकसभा क्षेत्र के गताडीह बगीचा, प्रखंड मैदान कुरडेग में 12:30 बजे से आयोजित जनसभा और दो बजे गुमला जिले के चैनपुर के छतरपुर बगीचा मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।



अक्षय तृतीया के विशेष मुहूर्त पर झामुमो और भाजपा के पांच उम्मीदवार पर्चा दाखिल करेंगे। गोड्डा लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार डॉ. निशिकांत दुबे, दुमका से भाजपा उम्मीदवार सीता सोरेन और झामुमो के नलिन सोरेन, राजमहल सीट से भाजपा के ताला मरांडी और झामुमो उम्मीदवार विजय हांसदा नामांकन करेंगे।


झारखंड की धरती पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 11 मई को चतरा में पार्टी उम्मीदवार कालीचरण सिंह के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी पलामू में भाजपा उम्मीदवार बीडी राम के पक्ष में जनसभा कर जनता और कार्यकर्ताओं में जोश भर चुके हैं।

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement