Quote :

शब्द विचारी जो चले, गुरुमुख होय निहाल | काम क्रोध व्यापै नहीं, कबूँ न ग्रासै काल ||

National

राजधानी दिल्ली में अगले दो-तीन दिन में मानसून देगा दस्तक

Date : 27-Jun-2024

 नई दिल्ली, 27 जून । राजधानी दिल्ली में अगले दो-तीन दिन में मानसून दस्तक दे देगा। गुरुवार को मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून अब तेजी से आगे बढ़ रहा है। दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तरी अरब सागर से गुजरात के शेष हिस्सों में आगे बढ़ रहा है। साथ ही मानसून अब राजस्थान के कुछ और हिस्सों, मध्यप्रदेश के अधिकांश हिस्सों, पश्चिम और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, बिहार हिस्सों में भी आगे बढ़ रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्से, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, पंजाब के कुछ हिस्से, राजस्थान के कुछ और हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। अगले दो तीन दिनों में मानसून मप्र के शेष हिस्सों, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, यूपी के कुछ और हिस्सों, चंडीगढ़ और हरियाणा, दिल्ली के कुछ हिस्से में दस्तक दे देगा। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में प्री-मॉनसून बारिश हो रही है, लेकिन यह नमी के स्तर को बढ़ाकर लोगों को परेशान कर रही है। आईएमडी ने बताया कि मानसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल हैं।

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement